बड़ौदा बाबा के समाधि स्थल पर उमड़ा साधु-संतों का सैलाब, चार दिवसीय धार्मिक आयोजन में जुटे श्रद्धालु

100 साल से अधिक पुरानी परंपरा का हो रहा निर्वहन, विभिन्न राज्यों से पहुंचे साधु-संतों के लिए भंडारे का आयोजन

मनोज कुमार

जमशेदपुर

बागबेड़ा स्थित बड़ौदा बाबा के समाधि स्थल पर चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचे हैं। चारों ओर भक्तिमय माहौल के बीच साधु-संतों का स्वागत और सेवा-सत्कार किया जा रहा है। स्थानीय श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से पूरा परिसर धार्मिक उत्साह से सराबोर है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेश चौधरी ने बताया कि बड़ौदा बाबा के समाधि स्थल पर प्रत्येक वर्ष बांग्ला पंचांग के अनुसार 9 आश्विन को इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। हालांकि, इस वर्ष तिथि में परिवर्तन होने के कारण 27 सितंबर से चार दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि बड़ौदा बाबा का यह धार्मिक आयोजन लगभग 100 वर्षों से भी अधिक पुरानी परंपरा का हिस्सा है। हर वर्ष विभिन्न राज्यों से साधु-संत यहां पहुंचते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर परंपरा का निर्वहन करते हैं।

बड़ौदा बाबा के मंदिर में जुटे श्रद्धालु

इस अवसर पर साधु-संतों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया गया है। स्थानीय श्रद्धालु और आयोजन समिति के सदस्य संतों की सेवा और उनके स्वागत में जुटे हुए हैं। आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन 28 सितंबर को होगा। इस अवसर पर साधु-संतों को सामूहिक रूप से भोजन कराकर सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी। आयोजन में सुब्रतो महतो उर्फ बाबू महतो, राजू चौधरी, विक्की महतो, वासुदेव महतो उर्फ बाबू, आशीष मिश्रा, अनिल तिवारी समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें