नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री से मिले पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, संगठनात्मक गतिविधियों पर किया विचार-विमर्श

राष्ट्रीय डेस्क

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं झारखंड के पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सौदान सिंह से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

सौदान सिंह वर्तमान में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों के प्रभारी हैं। संगठन में लंबे अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ उनके जुड़ाव को देखते हुए इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सैदान सिंह से मिलते कुलवंत सिंह”बंटी”

मुलाकात के बाद कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सौदान सिंह जैसे अनुभवी संगठनकर्ता का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत रहा है। उनके अनुभव और सुझावों से संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा मिलती है।

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और जनहित में निरंतर काम करना आवश्यक है।

इस मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें