बूथवार हो रहा दस्तावेजों का सत्यापन, पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में बनाए रखने पर जोर
रणधीर कुमार सिंह
मुसाबनी
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मुसाबनी अंचल कार्यालय में नोटिस के जवाब में मतदाताओं द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच तेज कर दी गई है। सोमवार को अंचल कार्यालय में बूथवार प्राप्त आवेदनों की जांच और संलग्न दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य जारी रहा। इस कार्य में कार्यालय के कर्मचारी पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं।

एसआईआर के तहत जारी नोटिस के आलोक में मतदाताओं द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्रों को क्रमबद्ध तरीके से जांचा जा रहा है। कर्मचारियों की टीम बूथवार आवेदनों का मिलान कर उनके साथ जमा किए गए दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि पुनरीक्षण की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके। अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक मानिक महतो के नेतृत्व में अंजिता करकेट्टा, दुर्गा चरण बोयपाई, विजय कुमार वर्मा, सुमेश महाली, सुभद्रा सरदार और पुनता हांसदा समेत अन्य कर्मचारी जांच कार्य में लगे हुए हैं। सभी कर्मचारी प्राप्त आवेदनों और उनके साथ संलग्न दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं।पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने पर विशेष जोर एसआईआर अभियान के तहत आवेदन पत्रों की जांच का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बनाए रखना है। इसी उद्देश्य से नोटिस के जवाब में जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच प्रक्रिया में इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद मतदाता सूची से छूटने न पाए। मुसाबनी अंचल कार्यालय में बूथवार आवेदनों की जांच का कार्य लगातार जारी है। कर्मचारियों द्वारा दस्तावेजों का मिलान कर पुनरीक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने पर विशेष जोर
एसआईआर अभियान के तहत आवेदन पत्रों की जांच का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बनाए रखना है। इसी उद्देश्य से नोटिस के जवाब में जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच प्रक्रिया में इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद मतदाता सूची से छूटने न पाए।
मुसाबनी अंचल कार्यालय में बूथवार आवेदनों की जांच का कार्य लगातार जारी है। कर्मचारियों द्वारा दस्तावेजों का मिलान कर पुनरीक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।








