चाईबासा के मोचीसाई भुइयां टोली में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सुजीत कुमार

चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा स्थित मोचीसाई भुइयां टोली में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला।

उद्घाटन समारोह के दौरान भुइयां समाज के समर्थक अमित जायसवाल ने मुख्य अतिथि संजय कुमार और विशिष्ट अतिथि उपेंद्र कुमार को बुके भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया।

शांति और भक्तिभाव से पूजा मनाने की अपील

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा अत्यंत पवित्र और आस्था का पर्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से दुर्गा पूजा को शांति, सौहार्द और भक्तिभाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पूजा में दूर-दूर से श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सभी लोग आपसी भाईचारे और धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

वहीं, विशिष्ट अतिथि अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार ने भुइयां समाज सहित मोहल्लेवासियों और श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग, सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा उत्सव संपन्न कराने की अपील की।

पूजा समिति के सदस्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष बंटी भुइयां, उपाध्यक्ष करण कुजूर, राज भुइयां, महासचिव सावन भुइयां, सचिव कृष्णा भुइयां, विकास भुइयां, कोषाध्यक्ष दीप भुइयां सहित अजय भुइयां, लीलू भुइयां, सरवन भुइयां, लालू भुइयां, टिंकू भुइयां और गणेश भुइयां समेत बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित थे।

समारोह के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना के साथ क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें